ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईभाजपा की नीतियों से बेहाल हैं मजदूर किसान और युवा

भाजपा की नीतियों से बेहाल हैं मजदूर किसान और युवा

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैए का आरोप लगाते हुए समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित...

भाजपा की नीतियों से बेहाल हैं मजदूर किसान और युवा
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSun, 09 Sep 2018 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैए का आरोप लगाते हुए समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मजदूर सभा के सम्मेलन में सरकार को नाकाम बताते हुए डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि पर भी कटघरे में खड़ा किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश की जनता त्रस्त है, जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रित तरीके से पीड़ितों की बातों को उठाने पर प्रताणित किया जा रहा है। खाद बीज महंगा हो चुका है, बेरोजगारी से युवा परेशान है, समाज के निचले तबके को हतोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा नौजवान किसान मजदूर, महिला गांव गांव घर घर जाकर लोगों को प्रोस्ताहित करें। आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकारों को जड़ से उखाड़ फेंक दें। सपा कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा की दमनकारी नीतियों और पूर्ववर्ती सपा सरकार की कल्याण कारी नीतियों की जानकारी दें। इस मौके पर मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह अवाना, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व महासचिव संतराम यादव, पदमराग सिंह यादव, गीता सिंह, रामज्ञान गुप्ता, अमित सिंह, संदेश यादव, मुकेश तिवारी, बदन यादव, गिरीन्द्र यादव, इमरान खां, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें