Hardoi News: किसान यूनियन नेता समेत दो पर मुकदमा दर्ज
Hardoi News: कछौना (हरदोई), संवाददाता। किसान यूनियन के एक पदाधिकारी समेत दो नामजद लोगो के विरुद्ध दो लाख रुपये हड़पने व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक

Hardoi News: कछौना। किसान यूनियन के एक पदाधिकारी समेत दो नामजद लोगो के विरुद्ध दो लाख रुपये हड़पने व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुए प्रकरण में स्थानीय पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्राम खजोहना निवासी कामरान ने जनपद के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर किसान यूनियन के नेता ग्राम धंधार निवासी उमेश शुक्ला व उनके साथी रुबीन पर दो लाख रुपये लेने व मारपीट का आरोप लगाया है। कामरान ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज कराये गए मुकदमें में कहा है कि उमेश शुक्ला ने झांसे में लेकर पीड़ित से युकेलिप्सटस का सौदा 17 लाख रुपये में किया था।
पेशगी के तौर पर एक लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये अपने बेटे आशुतोष के खाते में उमेश ने ऑनलाइन ट्रान्सफर करवा लिए थे। इसके बाद से पीड़ित को टरकाया जाता रहा। आरोप है कि बीते 29 जून को लखनऊ हरदोई मार्ग के स्थानीय ढाबे पर पीड़ित चाय पी रहा था। इसी बीच उमेश शुक्ला क्षेत्र के गांव मिर्जानपुर निवासी रूबीन समेत चार पांच अज्ञात लोगों के साथ ढाबे पर आए। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचिलित है।


