सब्जी मंडी से किसान की बाइक चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - शाहाबाद के नवीन सब्जी मंडी में रविवार को एक किसान की बाइक चोरी हो गई। सुलेमानी निवासी नेकराम ने आढ़त पर जाने के बाद अपनी बाइक गायब पाई। पिछले 15 दिनों में मंडी से सात बाइकें चोरी हो चुकी हैं। व्यापारियों और किसानों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

सब्जी मंडी से किसान की बाइक चोरी

शाहाबाद। नवीन सब्जी मंडी में रविवार को एक किसान की बाइक चोरी हो गई। ग्राम सुलेमानी निवासी नेकराम सब्जी बेचने मंडी आए थे। बाइक खड़ी कर आढ़त पर जाने के बाद लौटे तो वाहन गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों में मंडी से सात बाइकें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं हुआ। इससे किसानों और व्यापारियों में रोष है। उन्होंने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी प्रभावी करने की मांग की है।

पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।