Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsFarmer Dies from Electric Shock While Fixing Ceiling Fan in Hardoi
हरदोई में पंखा का तार बोर्ड में लगाते समय किसान की मौत

हरदोई में पंखा का तार बोर्ड में लगाते समय किसान की मौत

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई जिले में एक किसान की मौत हो गई जब वह घर में पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। रामौतार, जो 45 वर्ष का था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने...

Jun 17, 2025 09:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में एक किसान की मौत हो गई। वह घर में पंखा का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। मंझिला थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी रामौतार 45 वर्ष खेती किसानी का काम करता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। बताया गया है कि रामौतार घर में शाम को पंखे का तार बोर्ड में लग रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की जानकारी पाकर बेहटा गोकुल थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।