ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत
Hardoi News - पिहानी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदपुर भगत गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गयी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज

पिहानी। महमूदपुर भगत गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त महमूदपुर भगत के मढ़िया ज्ञानपुर निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक कुछ दिन पहले सीतापुर स्थित अपनी ससुराल गया था। लोग कयास लगा रहे थे शुक्रवार की रात वह ट्रेन से वापस आ रहा था। गांव के पास आउटर पर ट्रेन स्लो होने पर उतरने का प्रयास करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।किसान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
रोहित सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


