
‘योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराएं किसान’
Hardoi News - हरदोई में किसान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें डीएम अनुनय झा ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। उन्होंने गौ आधारित प्राकृतिक खेती और केले, ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर जोर दिया। किसानों को बिजली, पानी, और खाद संबंधी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में किसान दिवस आयोजित हुआ। इसमें डीएम अनुनय झा ने कहा कि जनपद के सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री कराएं। ताकि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसान आय बढाने के लिये गौ आधारित प्राकृतिक खेती करें। केले व ड्रैगन फ्रूट की खेती कर इससे अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गौशालाओं मे आवारा पशुओं को संरक्षित करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिये। उन्होंने खाद, बिजली तथा पानी जैसी जरूरी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारी अपने विभागीय संशाधनों के अनुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्ता परक तत्काल करायें।
किसानों के अंश निर्धारण की समस्या के निस्तारण के लिये सम््न्धिधत को निर्देशित किया। बिजली की समस्या पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों के ट्रास्फारमर एवं विद्युत लाइन खराब है उन्हें ठीक कराकर किसानों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करायें। नहरों में पर्याप्त पानी न होने की शिकायत भी सामने आई। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहर चलने पर किसानों की फसलों के लिए टेल तक पहुंचाने का प्रबन्ध करायें। किसान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर व ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। कैंटीन मे खानपान के बारे मे जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं किसान दलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




