एनकाउंटर के बाद पुलिस की कार्रवाई से बच्चे का परिवार संतुष्ट
हरदोई में अबू स्वाहेल के पिता मोहम्मद अकील ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी मदद की और बच्चे की गुमशुदगी के मामले में सक्रियता दिखाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की और संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की। उनके अनुसार, पुलिस की मेहनत से बेटे के हत्यारे को सजा मिली।

हरदोई। अबू स्वाहेल के पिता मोहम्मद अकील ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार उनके साथ रही और हर संभव प्रयास कर तलाश में जुटी रही। परिजनों के अनुसार, पुलिस टीम ने न सिर्फ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई बल्कि हर मौके पर उनका मार्गदर्शन भी किया। अकील ने कहा कि थाने पहुंचते ही पुलिस ने तत्काल उनकी बात सुनी। हर संदिग्ध लोकेशन पर पहुंचकर जांच को आगे बढ़ाया। उनका मानना है कि पुलिस की सक्रियता और सहयोग की वजह से ही पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका।
परिजनों ने कहा कि इस कठिन समय में पुलिस ने जिस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम किया, वह सराहनीय है। बेटे के हत्यारे के सीने में जिस तरह पुलिस ने गोली दागी उससे उनके कलेजे को भी चैन मिला है। मेरे जिगर के टुकड़े की जिस बेरहमी से जान ली, उससे वह इसी अंजाम के लायक था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


