Hardoi News: मनरेगा में फर्जी हाजिरी और भुगतान का आरोप
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: हरियावां, संवाददाता। हरियावां विकासखंड की ग्राम पंचायत सरैया में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य में फर्जी हाजिरी और भुगतान किए जाने का आरोप लगा है। ग

Hardoi News: हरियावां। हरियावां विकासखंड की ग्राम पंचायत सरैया में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य में फर्जी हाजिरी और भुगतान किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीण अमित मिश्रा ने ऑनलाइन जनशिकायत से ग्राम्य विकास विभाग में शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता अमित मिश्रा के अनुसार, ग्राम पंचायत सरैया में वीबी-जी राम जी योजना के तहत मरघट से खेल मैदान तक बंधा निर्माण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर कोई काम नहीं कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी हरियावां सत्यदेव यादव ने बताया कि 10 अक्तूबर के बाद से काम नहीं हुआ है। शिकायत मिली है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

