चयिनत 19 गोशाला में सांड़ भेजने की कवायद शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई जिले में 19 गोशाला स्थापित की जाएंगी, जहां 500 सांड़ रखे जाएंगे। कुल 9500 सांड़ों को रखने का लक्ष्य है। गोशालाओं में सांड़ों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग और पुलिस प्रशासन सहयोग कर रहे हैं। इससे गायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

चयिनत 19 गोशाला में सांड़ भेजने की कवायद शुरू

हरदोई। जिलेभर में 19 गोशाला ऐसी संचालित होंगी, जहां पर सिर्फ सांड़ रखे जाएंगे। एक गोशाला में कुल 500 सांड़ रखे जाएंगे। इन गोशालाओं में सांड़ों को भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। कुल 9500 सांड़ों को इनमें रखने का लक्ष्य है। नंदी गोशाला में सांड़ भिजवाने की जिम्मेदारी बीडीओ और पशु चिकित्सकों को संयुक्त रूप से दी गई है। पशुपालन विभाग ने बावन विकास खंड में मुबारकपुर, हरियावां में मोदीपुर, टड़ियावां में बरगांवा, अहिरोरी में बाजिदपुर, सुरसा में मरसा प्रथम, बिलग्राम में सहोसा रामपुर, मल्लावां में तेजीपुर, माधौगंज में मुड़ियाखेड़ा, सांडी में मलवा अखवेलपुर, हरपालपुर में मिरगावां, भरखनी में गौहाई, शाहाबाद में धियरई, पिहानी में कोरिगवां, टोंडरपुर में करांवा, संडीला में लूमामऊ, कछौना में महरी, बेहंदर में सरवे, भरावन में भटपुर, कोथावां में मझिगवां पशु आश्रय स्थल तो नंदी गोशाला के रूप में चिह्नित किया गया है।मुख्य

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि टड़ियावां ब्लॉक में चयनित गोशाला में सांड़ भेजे गए हैं। पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। चयनित गोशाला में आसपास क्षेत्र में खुले गोशाला में रखे गए नंदी को भेजा जाएगा। इससे वहां पर रहने वाली गायें सुरक्षित रह सकेंगी। उच्चाधिकारियों के स्तर से निर्धारित समय सीमा में इस योजन को साकार किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।