इंजीनियर के 21 चैनल से जुड़े थे 7000 सदस्य
Hardoi News - प्रयागराज के एक इंजीनियर विकास सिंह ने टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाए और करीब 7000 लोगों को अश्लील वीडियो और फोटो भेजे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की है और उसके बैंक खातों में 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि का पता चला है। विकास 2020 से इस गंदे काम में संलिप्त था।

हरदोई। बच्चों को गंदे वीडियो भेजने वाले प्रयागराज के इंजीनियर की काली करतूतों का चिट्ठा इकट्ठा करने के लिए पुलिस जुट गई है। कोतवाली पुलिस के अलावा स्वॉट, सर्विलांस और एसओजी टीम को भी लगाया गया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि टेलीग्राम पर आरोपित ने 21 चैनल बनाए थे। इससे करीब सात हजार लोगों को जोड़ा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज के थाना घूमनगंज के मोहल्ला न्यू मार्केट शिवाला निवासी इंजीनियर विकास सिंह से पूछताछ की गई है। विकास ने टेलीग्राम, इंस्टाग्राम पर अलग अलग ग्रुप बनाए थे। इसमें वह सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अश्लील वीडियो, फोटो भेजता था।
टेलीग्राम पर उसके 21 चैनल से सात हजार लोग सदस्य जुड़े थे। इन चैनलों में 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार अश्लील फोटो पाए गए हैं। विकास के चार बैंक एकाउंट का पता चल चुका है। इनमें 1 करोड़ 20 लाख की धनराशि की जानकारी हुई है। पुलिस के अनुसार 2020 से विकास इस गंदे काम में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि 2019 में ही विकास ने एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह चैनल के सदस्यों को मंथली और क्वाटरली प्लान देता था। लोगों के निजी अंगों की फोटो और वीडियो भेजता था। उसके बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


