बच्चों को अश्लील वीडियो भेजने वाला प्रयागराज का इंजीनियर गिरफ्तार
Hardoi News - हरदोई में बच्चों को टेलीग्राम एप पर अश्लील वीडियो भेजने वाले इंजीनियर विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे प्रयागराज से लाकर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। जांच में पता चला कि उसके चैनल पर स्कूली बच्चों से सब्सक्रिप्शन शुल्क लिया जा रहा था।
हरदोई, संवाददाता। बच्चों को टेलीग्राम एप पर अश्लील वीडियो भेजने वाला इंजीनियर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर हरदोई लाया गया। यहां कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस की रिपोर्ट
शहर कोतवाली में तैनात दरोगा रोशन सिंह की ओर से रविवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि टेलीग्राम एप पर एक चैनल के जरिए स्कूली बच्चों में अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। जांच में पता चला कि इस चैनल तक पहुंचने के लिए 350 रुपये सब्सक्रिप्शन शुल्क भी लिया जाता है। यह रकम एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजी जा रही थी जो विकास सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने तफ्तीश बढ़ाई तो पता चला कि विकास इंजीनियर है और प्रयागराज का रहने वाला है। सोमवार को विकास को प्रयागराज से गिरफ्तार कर हरदोई लाया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बंबरौली निवासी विकास के पिता नंदकिशोर एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। वह एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो भेजता था। बीते दिनों शहर के एक युवक को उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो दिखाए। पूछने पर उसने बताया कि टेलीग्राम पर एक चैनल है, उसमें सब्सक्राइबर बनने पर वीडियो मिलते हैं। हर वीडियो के लिए 350 रुपये देने होते हैं। युवक ने परिजनों को और परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस ग्रुप में शामिल होकर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पूरे खेल का खुलासा हो गया। यह भी पता चला कि विकास के तीन अलग-अलग खातों में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा हैं। देशभर के विभिन्न शहरों के नाबालिग बच्चे उसके चैनल के सब्सक्राइबर हैं।
गिरफ्तारी और जांच
कोट--
बच्चों को अश्लील वीडियो भेजने के आरोपित को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। खातों में जमा रकम के बारे में जांच की जा रही है। इसके अलावा जिन चैनलों के माध्यम से यह धंधा चलाया जा रहा है, उनकी भी जांच की जा रही है।
सुबोध कुमार, एडीशनल एसपी पूर्वी
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


