प्रयागराज के इंजीनियर ने टेलीग्राम पर बच्चों को भेजी अश्लील सामग्री, दबोचा गया

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के ईंजीनियर ने टेलीग्राम पर बच्चों को भेजी अश्लील सामग्री, दबोचा गयाप्रयागराज के ईंजीनियर ने टेलीग्राम पर बच्चों को भेजी अश्लील सामग्री, दबो

प्रयागराज के इंजीनियर ने टेलीग्राम पर बच्चों को भेजी अश्लील सामग्री, दबोचा गया

हरदोई। जिले में नाबालिग स्कूली बच्चों को टेलीग्राम से अश्लील वीडियो और तस्वीरें पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित इलाहाबाद निवासी इंजीनियर है, जिसे दबोच लिया गया। उसने टेलीग्राम चैनल बना रखे थे। चैनल को सब्सक्राइब कराने के बाद 350 रुपये में एक अश्लील वीडियो बेचता था। कई बच्चों को उसने अपने जाल में फंसाया है। पता चला है कि तीन अलग-अलग खातों में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा हैं। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा रोशन सिंह की ओर से रविवार को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टेलीग्राम से स्कूली बच्चों के बीच अश्लील सामग्री पहुंचाई जा रही है।

चैनल तक पहुंचने के लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क लिया जाता था। साइबर सेल की पड़ताल में पता चला कि यह रकम एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजी जा रही थी, जो विकास सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह के नाम पर दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल बैंक खाते, डिजिटल ट्रांजेक्शन और टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से कितने बच्चे प्रभावित हुए हैं।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि पुलिस आरोपित इंजीनियर को प्रयागराज से पकड़कर ले आई है। अब तक की जांच में पता चला कि वह एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो भेजता था। बीते दिनों शहर निवासी एक युवक ने एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आरोपित को दबोच लाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।