Hardoi News: कल्याणपुर में हादसे की वजह बना अतिक्रमण और जलभराव

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: कल्याणपुर में हादसे की वजह बना अतिक्रमण और जलभरावकल्याणपुर में हादसे की वजह बना अतिक्रमण और जलभरावकल्याणपुर में हादसे की वजह बना अतिक्रमण और जलभराव

Hardoi News: कल्याणपुर में हादसे की वजह बना अतिक्रमण और जलभराव

Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां-राघोपुर मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और जलभराव के कारण मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अतिक्रमण और सड़क किनारे जलभराव के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। फुटपाथ पूरी तरह खत्म हो चुका है। ऐसे में कंटेनर, ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्याणपुर मोड़ के आसपास कई दुकानदार सड़क तक सामान रख देते हैं।

वहीं, नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़क किनारे जमा रहता है। कई बार सड़क तक फैल जाता है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। सोमवार को मीरनगर निवासी 18 वर्षीय छात्र सतीश कुमार उर्फ सुजीत की कंटेनर की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: कल्याणपुर में हादसे की वजह बना अतिक्रमण और जलभराव