ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने किया चुनाव का ऐलान

Feb 23, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें संघ के भीतर उठापटक, प्रांतीय नेतृत्व की मनमानी और अवैध नामांकन का विरोध किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया और लंबित वेतन, अवकाश और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने किया चुनाव का ऐलान

हरदोई। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की आपातकालीन बैठक कंपनी बाग में रविवार को हुई। इसमें संघ के भीतर चल रही उठापटक, प्रांतीय नेतृत्व की कथित मनमानी तथा चुनाव अधिकारी द्वारा अवैध नामांकन को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। सर्वसम्मति से तथाकथित घोषित पदाधिकारियों का बहिष्कार करते हुए एक मार्च को नई कार्यकारिणी के गठन हेतु नामांकन व चुनाव कराने की घोषणा गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान, अवकाश दिवस में कार्य लेने पर प्रतिकर अवकाश, एसीपी लंबित प्रकरणों का निस्तारण, वर्ष 2025-26 में एरियर भुगतान तथा दूरस्थ तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

दिनेश कुमार, किशन कुमार सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।