सिद्धनाथ बाबा मंदिर तक विद्युत लाइन मंजूर
Hardoi News - एमएलसी अशोक अग्रवाल ने दी जानकारी, जल्द पहुंचेगी बिजलीएमएलसी अशोक अग्रवाल ने दी जानकारी, जल्द पहुंचेगी बिजलीएमएलसी अशोक अग्रवाल ने दी जानकारी, जल्द पह

अतरौली, संवाददाताÜ अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खाले, आदि गंगा गोमती तट पर स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर तक विद्युत लाइन को मंजूरी मिल गई है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। आजादी के बाद गांव-गांव तक बिजली पहुंची, लेकिन लालपुर खाले स्थित सिद्धनाथ मंदिर अब तक विद्युत आपूर्ति से वंचित था। इसे लेकर बाबा के भक्तों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी थी। कई समाजसेवियों ने भी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। रविवार को एमएलसी अशोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धनाथ बाबा मंदिर तक विद्युत लाइन की स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा।
उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। 14 वर्षों से अनवरत चल रहे सीताराम जाप के कारण रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की विशेष आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कनौजिया ने दूरभाष पर बताया कि 31 मार्च 2026 तक मंदिर परिसर में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। होली के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है। सिद्धनाथ बाबा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुल कश्यप ने एमएलसी अशोक अग्रवाल का आभार जताते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण में विद्युत आपूर्ति की अत्यंत आवश्यकता थी। ये अब पूरी होने जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



