बिजली लाइन से छेड़छाड़ पर जेई ने लिखाई रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

विद्युत लाइन से छेड़छाड़ पर अवर अभियंता की तहरीर, मुकदमा दर्जविद्युत लाइन से छेड़छाड़ पर अवर अभियंता की तहरीर, मुकदमा दर्जविद्युत लाइन से छेड़छाड़ पर

बिजली लाइन से छेड़छाड़ पर जेई ने लिखाई रिपोर्ट

पचदेवरा। ग्राम धर्मपुर में निजी नलकूप के बिजली संयोजन से जुड़ी लाइन व ट्रांसफार्मर से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता भैयालाल पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम धर्मपुर निवासी रूपरानी को निजी नलकूप के लिए विधिवत विद्युत संयोजन स्वीकृत किया गया था। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके परिसर में ट्रांसफार्मर एवं मीटर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। आरोप है कि उपभोक्ता के बेटे अंकुल ने बिना विभागीय अनुमति के ट्रांसफार्मर को निर्धारित स्थान से हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित कर लिया और स्वयं विद्युत लाइन जोड़ ली।

जानकारी मिलने पर विभाग ने लाइन कटवा दी थी। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर ट्रांसफार्मर को पूर्व स्वीकृत स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।