शारदा नहर के पुनर्निर्माण में अड़ंगा बने बिजली पोल

Nov 16, 2025 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - -राभा राजवाहा से जाजू पारा तक ठप पड़े कार्यहरदोई, संवाददाता। विद्युत विभाग के गैरजिम्मेदाराना रवैए से नहर विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नहरों के किनारे पटरियों पर बेतरतीब ढंग से लगाए गए पोलों की...

 शारदा नहर के पुनर्निर्माण में अड़ंगा बने बिजली पोल

-राभा राजवाहा से जाजू पारा तक ठप पड़े कार्य हरदोई, संवाददाता। विद्युत विभाग के गैरजिम्मेदाराना रवैए से नहर विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नहरों के किनारे पटरियों पर बेतरतीब ढंग से लगाए गए पोलों की वजह से न तो माइनरों एवं नहरों का सुदृढीकरण कार्य हो पा रहा है, और न ही पटरियों पर सड़कों का निर्माण। नहर विभाग के जिम्मेदारों ने विद्युत विभाग से आधा दर्जन नहरों और माइनरों पर लगाए गए खंबों को तत्काल हटाने अथवा सही ढंग से लगवाने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है। अधिशासी अभियंता हरदोई खंड शारदा नहर अजय चौधरी ने बताया खंड के अंतर्गत आने वाली कई नहरों और माइनरों का पुनर्निर्माण कार्य बिजली विभाग द्वारा बिना जानकारी दिए बेतरतीब ढंग से खंबों को लगाने की वजह से ठप पड़ा हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया राभा राजवाहा, सहादतनगर राजवाहा, बंदरहा माइनर, अब्दुल्ला नगर माइनर, उस्मानपुर माइनर का सुदृढीकरण एवं पटरी पर खडंजा कार्य प्रस्तावित है। पर इसमें से अधिकांश माइनरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के कार्यों में सबसे ज्यादा बाधा बिजली पोलों की वजह से आ रही है। कई स्थानों पर खुदाई, मरम्मत और लाइनिंग का काम शुरू ही नहीं हो पा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति रैंगाई से जमूरपुर पुलिया तक आंतरिक सेक्शन में बिजली पोल खड़े होने से हैं। इन्हें हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद भी अब तक विद्युत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया मौजूद बिजली पोलों की वजह से मशीनरी और मजदूरों की आवाजाही असंभव हो गई है, पोल हटे बिना निर्माण शुरू नहीं हो सकता। अधिशासी अभियंता ने चिंता जताते हुए बताया समय पर काम न हुआ तो आगामी सिंचाई सीजन प्रभावित होगा। नहर विभाग ने विद्युत विभाग से त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।