संडीला में सुपरवाइजर को जातिसूचक गालियां, रिपोर्ट

Feb 09, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - संडीला, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी स्थित अब्दुलपुरवा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक मीटर रीडर पर जा

संडीला में सुपरवाइजर को जातिसूचक गालियां, रिपोर्ट

संडीला। पिहानी चुंगी स्थित अब्दुलपुरवा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक मीटर रीडर पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संजीव कुमार विद्युत विभाग में सुपरवाइजर के पद पर बालामऊ में तैनात हैं और अतरौली क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी देखते हैं। उनके अधीन 38 मीटर रीडर कार्यरत हैं। बताया, संडीला के सुंबाबाग निवासी धर्मेंद्र सिंह विभागीय कार्यों में दलाली और दबंगई करता है। तीन फरवरी को शिवेंद्र और अमरीश मीटर रीडिंग के लिए पहुंचे, जिनकी आईडी बंद मिली और बिलिंग मशीन भी नहीं थी। उन्होंने धर्मेंद्र सिंह द्वारा आईडी बनवाने की बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फोन पर बात कराने पर धर्मेंद्र सिंह ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना सार्वजनिक स्थान पर हुई, जहां स्पीकर ऑन होने से आसपास मौजूद लोगों ने बातचीत सुनी। शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने घर के पास भी धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ संडीला कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।