विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Apr 07, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई नगर पालिका परिषद ने रद्धेपुरवा नाले के पास विद्युत चालित शवदाह गृह का निर्माण शुरू किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ 23 लाख रुपये आवंटित किए हैं। पिछले एक दशक से इस मांग को लेकर शहरवासी आवाज उठा रहे थे। विधायक नितिन अग्रवाल के प्रयासों से स्वीकृति मिली है।

विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के नजदीक रद्धेपुरवा नाले के पास विद्युत चालित शवदाह गृह का निर्माण कराने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए तीन करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार ने आवंटित की है। जिला मुख्यालय पर विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने की मांग एक दशक से तेजी पकड़े थी। मौजूदा समय में सांडी-हरदोई मार्ग पर श्रवण देवी मंदिर के निकट मुक्ति धाम बना हुआ है। वहां पर लकड़ियों के जरिये अंतिम संस्कार करने की सुविधा है। बारिश के मौसम में इससे दिक्कत होती है। वहीं गरीब तबके के लोगों को लकड़ी का इन्तजाम करने में भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

इसीलिए शहरवासी लगातार विद्युत चालित शवदाह गृह बनवाने के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी क्रम में सदर विधायक एवं राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल के प्रयासों से कुछ महीने पहले ही विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने को स्वीकृति मिली।नगर पालिका परिषद के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रद्धेपुरवा नाले के पास 0.1390 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बंजर जमीन पर विद्युत चालित शवदाह गृह बनेगा। शहरी क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत यह विकास कार्य कराया जाएगा। इसके बनकर तैयार होने के बाद संचालित होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।