प्रभाशंकर अध्यक्ष और विनोद कुमार सिंह बने मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कोथावां ब्लॉक इकाई का त्रैमासिक निर्वाचन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। गिरीश दीक्षित ने अध्यक्षता की, और सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रभाशंकर अध्यक्ष और विनोद कुमार सिंह मंत्री बने, साथ ही अन्य पदों पर भी निर्वाचित सदस्य घोषित हुए।

प्रभाशंकर अध्यक्ष और विनोद कुमार सिंह बने मंत्री

हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कोथावां का त्रैमासिक निर्वाचन सोमवार को ब्लॉक सभागार कोथावां में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन सभा की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित ने की। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिला संगठन मंत्री मनीष राठौर चुनाव अधिकारी तथा जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन में प्रभाशंकर को अध्यक्ष और विनोद कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। इसके अलावा विवेक वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेश सिंह भदोरिया संयुक्त मंत्री तथा अरविंद प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार, बृजेश कुमारी, सौम्या अग्रवाल, केशव पटेल और राकेश कामले चुने गए। संगठन मंत्री पद पर योगेश वर्मा एवं अशोक यादव, ऑडिटर पद पर राघवेंद्र दीक्षित, लेखाकार पद पर रमेश चंद्र, मीडिया प्रभारी पद पर राजीव कुमार तथा प्रचार मंत्री पद पर विवेक सेंगर एवं मुकेश यादव निर्वाचित घोषित किए गए।प्रांतीय मंत्री अजय कुमार सिंह एवं मंडलीय मीडिया प्रभारी हेम सिंह कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में यशवीर कुमार, मुकेश मिश्रा, समरजीत सिंह, संजय कुमार, आशीष कुमार, विजय सिंह, रश्मि वर्मा, विक्रम सिंह, रमेश पांडे, राजेश कुमार, पद्मेश कुमार, सुभाष चंद्र वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, चंदन सिंह, हरि मदन सिंह, सुजीत सोनकर, भानु प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप, नवीन राज, रेनू वर्मा, आनंद सोनी और कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।