शादी में आई वृद्ध महिला की करंट लगने से मौत
शादी में आई वृद्ध महिला की करंट लगने से मौतशादी में आई वृद्ध महिला की करंट लगने से मौतशादी में आई वृद्ध महिला की करंट लगने से मौतशादी में आई वृद्ध महि

साण्डी। रिश्तेदारी में पोते की शादी में आई वृद्धा सबमर्सिबल पंप पर नहाने के लिए पानी भरने के दौरान करंट लगने से तड़पने लगी। उनको सीएचसी पर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुरसा थाने के गांव सर्रा निवासी 70 वर्षीय बिन्द्रा पतनी महेन्द्र पाल क्षेत्र के गांव मुरौली कठेरियान में मौसेरे भाई के पोते रुपेश की शादी में शामिल होने आई थी। परिजनो के मुताबिक, सोमवार को रुपेश की बारात लेकर परिजन पाली चले गए। सुबह वृद्धा नहाने के दौरान से पानी निकाल रही थी। तभी छत से एक बंदर नीचे कूदकर आया जिससे कनेक्शन का तार टूट कर वृद्धा को छू गया।
इससे वह करंट की चपेट में आ गई। आनन फानन में उनको सीएचसी पर लाया गया। यहां डॉ सोफिया ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से इसकी सूचना थाने पर दी गई ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


