शादी में आई वृद्धा की करंट लगने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में एक वृद्धा की पोते की शादी में सबमर्सिबल पंप पर नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय वह नहाने गई थीं, तभी एक बंदर के कारण तार टूट गया। उन्हें तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

शादी में आई वृद्धा की करंट लगने से मौत

हरदोई, संवाददाता । रिश्तेदारी में पोते की शादी में आई वृद्धा सबमर्सिबल पंप पर नहाने के दौरान करंट लगने से तड़पने लगी। आनन-फानन में उनको सीएचसी पर लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। खबर मिलते ही बारात भी बहू को झटपट विदा करवाकर लौट आई।सुरसा थाने के गांव सर्रा निवासी बिन्द्रा पत्नी महेन्द्र पाल क्षेत्र के गांव मुरौली कठेरियान में मौसेरे भाई के पोते रुपेश की शादी में शामिल होने आई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को रुपेश की बारात लेकर परिजन पाली चले गए। बताया जाता है कि सुबह वृद्धा नहाने के दौरान सबमर्सिबल से पानी निकाल रही थी।

इसी दौरान छत से एक बंदर नीचे कूदकर आया जिससे कनेक्शन का तार टूट कर वृद्धा को छू गया। इससे वह करेंट की चपेट में आ गई। यह देखकर जब तक उनको बचाया गया। तब तक वह बुरी तरह से तड़पकर बेहोश हो गई। आनन फानन में उनको सीएचसी पर लाया गया। यहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।