बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
Hardoi News - हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, खेमनी, को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया।

हरदोई, संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र में कारखाने के पास पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जबकि लोगों ने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। शिवापुरवा मजरा नरधिरा निवासी 70 वर्षीय खेमनी शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पंडरवा किला से पैदल अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में एक कारखाने के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। परिजन घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात खेमनी की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


