रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
Hardoi News - हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में कोरिया गांव के पास एक वृद्ध, भनकू, रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। 62 वर्षीय भनकू की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अनुसार, वह कानों से कम सुनते थे और सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे।

हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में कोरिया गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिया गांव निवासी 62 वर्षीय भनकू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनके दो पुत्र हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। बताया गया कि भनकू को कानों से कम सुनाई देता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सुबह करीब सात बजे शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक तेज गति से रन थ्रू ट्रेन आ गई। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के साले नरबीर मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिहानी चौकी के चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



