दो बाइकों की भिड़ंत में बाबा की मौत, पोता घायल

Apr 10, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय सीताराम की मौत हो गई, जबकि उनके पोते अजय को चोटें आईं। दोनों बाइक से खाद खरीदने जा रहे थे जब उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। सीताराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

दो बाइकों की भिड़ंत में बाबा की मौत, पोता घायल

हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शाहाबादपुर स्थित कालाआम बगिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग बाबा की मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया। बरगदिया गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम खेती-किसानी करते थे। गुरुवार दोपहर पोते अजय के साथ बाइक से खाद लेने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान सीताराम की मौत हो गई। वहीं पोते अजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।