ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईआठ वर्षीय बालिका से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

आठ वर्षीय बालिका से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

थाना अतरौली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दो युवकों ने गैंगरेप किया। मामले में चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया...

आठ वर्षीय बालिका से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईWed, 26 Feb 2020 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना अतरौली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दो युवकों ने गैंगरेप किया। मामले में चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता के अनुसार 20 फरवरी को सुबह बालिका किराने की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही रोहित और बउवा उसे मिले। बालिका को घर में टीवी दिखाने की बात कहकर रोहित के घर ले गए। वहां पर दोनों ने बालिका के साथ दुराचार किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। उनके चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची बालिका ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पिता ने बताया कि दो दिन पहले तहरीर दे दी थी। पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया था। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की।

एसपी अमित कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। घटना के बाद बच्ची ने तत्काल बाद परिजनों को सूचना नहीं दी। धीरे-धीरे अन्य बच्चों के जरिए यह बात उजागर हुई। माता-पिता को भी बाद में पता चला तो उन्होंने तहरीर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें