
10 को कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के लाभार्थी कृषकों के चयन को लॉटरी
Hardoi News - हरदोई, कृषि संवाददाता।कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए लाभार्थी कृषकों का चयन 10 नवंबर को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया बिलग्राम चुंगी...
हरदोई, कृषि संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए लाभार्थी कृषकों का चयन 10 नवंबर को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया बिलग्राम चुंगी स्थित कृषक सभागार, समग्र कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन शोध केंद्र में आयोजित होगी। उप निदेशक कृषि सतीश कुमार ने बताया कि जनपद हरदोई में बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, रोटावेटर, कल्टीवेटर, मल्टीक्राप शेयर समेत विभिन्न कृषि यंत्रों की बुकिंग किसानों द्वारा पोर्टल के माध्यम से किए गए थे। इन यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 40 प्रतिशत और फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत तक अनुदान देय है।

उन्होंने बताया बुकिंग के आधार पर किसानों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के समक्ष ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा। ई-लॉटरी में चयनित लाभार्थियों की संख्या से अतिरिक्त लक्ष्य का 300 प्रतिशत तक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। यदि लक्ष्य की पूर्ति नहीं होती है तो प्रतीक्षा सूची के क्रम में किसानों का चयन किया जाएगा। उप निदेशक सतीश कुमार ने कृषकों से अपील की कि वे दस नवंबर को दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली चयन प्रक्रिया में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


