Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsDowry Harassment Case Filed Against Six in Hardoi Woman Alleges Abuse by In-Laws
बेटी की ससुराल में हाथ जोड़कर बोले माता-पिता अब नहीं दे पाएंगे अतिरिक्त दहेज

बेटी की ससुराल में हाथ जोड़कर बोले माता-पिता अब नहीं दे पाएंगे अतिरिक्त दहेज

संक्षेप:

Hardoi News - बेटी की ससुराल में हाथ बोले माता-पिता अब नहींबेटी की ससुराल में हाथ बोले माता-पिता अब नहींबेटी की ससुराल में हाथ बोले माता-पिता अब नहींबेटी की ससुराल

Dec 25, 2025 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता। सास ससुर पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुराली जनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिससे वह रोती हुई अपने मायके पहुंची। जबकि मायके पक्ष से महिला के माता-पिता ने ससुराल जाकर हाथ जोड़कर अतिरिक्त दहेज न दे पाने की गुजारिश की थी। कोतवाली शहर क्षेत्र के रद्धेपुरवा रोड निकट विनायक टेंट हाउस निवासी ज्योति गुप्ता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि 23 फरवरी सन 2019 में उसकी शादी मोहल्ला रेलवेगंज इलाहाबाद बैंक रोड निवासी शोभित गुप्ता के साथ हुई थी। माता-पिता ने दहेज में तीन लाख नगद, वाशिंग मशीन बेड, सोफा, फ्रिज, पंखा, सोने की अंगूठी, बर्तन, कपड़े व घरेलू सामान आदि करीब आठ लाख रुपये विवाह में खर्च किया था, लेकिन फिर भी उसके ससुरालीजन इस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विवाह के बाद ही अतिरिक्त में दहेज में एक बाइक व दो लाख नगद की डिमांड करने लगे। इसके बाद उसके माता-पिता उसकी ससुराल पहुंचकर हाथ जोड़कर गुजारिश की। उसके और भी बच्चे हैं। उनकी भी शादी करनी है। अब वह अतिरिक्त में दहेज नहीं दे पाएंगे। इसके बाद ज्योति ने एक पुत्री को जन्म दिया। उसके बाद से ससुराल वालों ने उसे और सताना शुरू कर दिया। आरोप है कि सब लोगों के खाना खाने के बाद जो बचता था उसे खाने को देते। कभी-कभी तो दिन-रात भूखा रखते। दो मई 2025 को ससुरालीजन एक राय होकर उसका जेवर छीन लिया। जो कपड़े पहने हुई थी वही कपड़े पहनकर रोती हुई अपने मायके पहुंची। इसके अलावा उसकी पिटाई भी की। इसके बाद 17 मई 2025 को उसके ससुरालीजनों ने मायके में आकर लात घूसों से पिटाई की। इससे उसके पैर की एक हड्डी टूट गई। इसके बाद से उसके ससुरालीजन बिना अतिरिक्त दहेज लिए अपने साथ रखने को तैयार नहीं है, और नहीं उसे विदा करने के लिए आ रहे हैं। ज्योति ने पति शोभित गुप्ता, ससुर हरिशचंद्र गुप्ता, सास मिथिलेश, ननद सोनी, प्रीति उर्फ लवली व पंकज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।