Hardoi News: युवक की पिटाई करने पर चार पर रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: टड़ियावां के गांव बौठा निवासी अवधेश की पत्नी खुशबू ने पुलिस को शिकायत दी। 2 अक्टूबर को कुछ गांववालों ने अवधेश को गालियां देते हुए बुरी तरह पीटा। घटना में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी टड़ियावां में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Hardoi News: टड़ियावां। गांव बौठा निवासी अवधेश की पत्नी खुशबू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उसने बताया कि दो अक्तूबर को उसके पति अवधेश घर पर मौजूद थे। आरोप है कि गांव के राकेश, रामनिवास, निखिल और बाटू ने उसके पति अवधेश को गालियां देते हुए पिटाई कर दी। घटना में अवधेश काफी घायल हो गए। सीएचसी टड़ियावां में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

