Hardoi News: घर के विवाद में महिला समेत तीन से मारपीट, रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई में घरेलू विवाद के चलते तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपितों ने विवाद के समय गाली-गलौज की और पीड़ितों पर हमला कर दिया। महिला समेत अन्य परिजनों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hardoi News: घर के विवाद में महिला समेत तीन से मारपीट, रिपोर्ट

Hardoi News: हरदोई। गौरियापुरवा मजरेटा में घरेलू विवाद को लेकर महिला समेत तीन लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरती पत्नी वीरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार के ही सौरभ, आकाश, कीर्ति और नीतू उनके दरवाजे पर पहुंचे। गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी देवरानी आराधना पत्नी कपिल कुमार और पुत्र मानव को भी पीट दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।