डीएम ने बच्चों से गणित के सवाल लगवाए
Hardoi News - हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्राथमिक विद्यालय कन्थाथोक का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गणित के सवाल पूछे और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की। उन्होंने स्कूल की सुविधाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए, जिसमें मिट्टी भराव, इंटरलॉकिंग, शौचालय और रसोई की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने की बात की।

हरदोई, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गोद लिए ब्लाक टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कन्थाथोक का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लास में जाकर बच्चों से गणित के सवाल लगवाएं। शिक्षा एवं मिड् डे मील की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय में मिट्टी का भराव कराकर जमीन समतल कराने को कहा। इसके अलावा स्कूल गेट से स्कूल के अन्दर व आंगनबाड़ी केन्द्र तक इंटर लाकिंग लगवाने, बाउन्ड्रीवाल की फिनीसिंग कराने के साथ बालक, बालिका एवं दिव्यांग शौचालय व हैण्डवास के टूटे नालों को ठीक कराने और टायल्स लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय का मुख्य गेट भव्य रूप में बनाया जाएगा और गेट व बाउन्ड्रीवाल पर विभिन्न रंगों से पेटिंग कराएं।
डीएम ने विद्यालय परिसर में बैठकर प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में कहा कि कक्षा एक, दो व तीन तथा कक्षा चार व पांच के पढ़ाई में कमजोर बच्चों का ग्रुप बना उन्हें अलग से पढ़ाये और बच्चों को गणित एवं हिन्दी विषय में विशेष रूप से मजबूत बनाएं। बच्चों के खेलने के लिए विद्यालय झूल भी लगवाएं जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युत कनेक्शन एवं पंखा लगवाने के खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार झा को निर्देशदिए। जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए विद्यालय में बनाये गये दोपहर भोजन को खाकर देखा और रसोईयों की प्रशंसा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


