डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का किया निरीक्षण
Hardoi News - हरदोई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। उन्होंने वसूली की स्थिति की समीक्षा की और कर्मचारियों के पेंशन और पदोन्नति मामलों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। कार्यालय की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उन्होंने साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया।
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटलवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष फोकस किया। उन्होंने अमीनवार औसत वसूली, बैंक देय एवं विविध देय के आंकड़ों को परखा। वसूली प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने एक वर्ष से लंबित पेंशन प्रकरणों और विद्युत देय कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यवाहियों की अद्यतन स्थिति और ऑडिट आपत्तियों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यालय की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव और अनुभाग में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष बल दिया। ताकि शासकीय कार्य पारदर्शिता और सुगमता के साथ संपादित हो सकें। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रियंका सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


