Hardoi News: 72 में से सात स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार का काम शुरू
Hardoi News: हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक हुई। इसका उद्देश्य सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करना और बेहतर शैक्षिक वातावरण देना है। अब तक 72 स्कूलों में से 7 में काम शुरू हो चुका है।

Hardoi News: हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में बैठक हुयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार का उद्देश्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। अब तक 72 में से सात स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार का काम शुरू हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को और अधिक उन्नत बनाएं ताकि जनपद के बच्चों को बेहतर सुविधाएं सरकारी विद्यालयों में भी मिल सके। सभी विद्यालय समयबद्ध रूप से अपने प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।
कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के प्रावधानों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 72 सहायता विद्यालयों में से 6 विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कार्य प्रारम्भ हो चुका है। सात विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। दो विद्यालयों का प्रस्ताव भेजना प्रक्रियाधीन है।


