बच्चे और अनुदेशक स्कूल के बाहर करते रहे इंतजार
गोपामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह ताला 7:55 बजे खुला, जिससे बच्चे और अनुदेशक 25 मिनट तक बाहर खड़े रहे। शिक्षक की अनुपस्थिति और अभद्र व्यवहार के कारण विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

गोपामऊ। नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह अव्यवस्था का मामला सामने आया। निर्धारित समय शनिवार की सुबह 7:30 बजे के बजाय विद्यालय का ताला 7:55 बजे खुला। इससे बच्चे और अनुदेशक करीब 25 मिनट तक बाहर खड़े होकर शिक्षक का इंतजार करते रहे। बताया गया कि काफी देर तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। बाद में सहायक अध्यापक हेमेंद्र कुमार पहुंचे और एक छात्र से ताला खुलवाकर विद्यालय खोला गया। इसके बाद ही बच्चों और अनुदेशक को अंदर प्रवेश मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जब देर से आने के कारण के बारे में पूछा गया तो संबंधित शिक्षक ने नाराजगी जताई और अभद्र व्यवहार किया।
इस घटना के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में समयपालन और अनुशासन की कमी लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


