488 बोरी गेहूं खरीद में कालाबाजारी की आशंका, एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। उप जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 488 बोरी गेहूं बरामद हुआ। कुछ फर्मों पर संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की बोरियां पाई गईं, जिनकी मार्किंग स्पष्ट नहीं थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

488 बोरी गेहूं खरीद में कालाबाजारी की आशंका, एफआईआर दर्ज

हरदोई, संवाददाता। जिले में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था में गड़बड़ी और संभावित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू के औचक निरीक्षण में हरदोई गल्ला मंडी स्थित कुछ फर्मों पर संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी मात्रा में गेहूं की बोरियां मिलने से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कुल 488 बोरी गेहूं बरामद किया गया। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर के अनुसार उपजिलाधिकारी सदर ने मंडी समिति परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान मंडी समिति कार्यालय के सामने कुछ फर्मों पर नई प्लास्टिक की बोरियों में गेहूं भराई और सिलाई का काम चलता मिला।

मौके पर रखी बोरियों में कुछ पर पीसीएफ क्रय एजेंसी का मार्का अंकित था, जबकि कई बोरियों पर किसी प्रकार का चिन्ह नहीं मिला। इससे गेहूं की खरीद और भंडारण प्रक्रिया संदिग्ध नजर आई। जांच में मेसर्स हरिओम इंडस्ट्रीज जिसके प्रोपराइटर सुशील कुमार बताए गए हैं तथा रामपाल के फर्म के सामने बड़ी संख्या में गेहूं की बोरियां मिलीं। अधिकारियों ने मौके से कुल 488 बोरी गेहूं बरामद कर उसे मंडी निरीक्षक अंकित कुमार वर्मा की सुपुर्दगी में दे दिया। प्रत्येक बोरी में करीब 50 किलो गेहूं बताया गया है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सरकारी खरीद से जुड़े गेहूं की अवैध तरीके से हेराफेरी या कालाबाजारी की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि बोरियों पर स्पष्ट मार्किंग न होने से उनकी वैधता संदेह के घेरे में है। मामले को गंभीर मानते हुए विपणन निरीक्षक राजेश कुमार ने कोतवाली शहर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि जल्द विवेचना कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।