कैमरे की निगरानी में आईं बिलग्राम की सभी गौशाला
Hardoi News - बिलग्राम ब्लाक क्षेत्र की सभी गोशालाओं में डिजिटल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शुरू हो गई है। 19 गोशालाओं में से 12 अब चल रही हैं, बाकी को बंद कर दिया गया है। सभी गोशालाओं में 31 कैमरे लगाए गए हैं और खराब कैमरे भी ठीक कर दिए गए हैं। समीक्षा भी सीसीटीवी के माध्यम से की गई।

बिलग्राम। बिलग्राम ब्लाक क्षेत्र की अब सभी गोशालाएं डिजिटल सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में आ गई हैं। इनको ब्लॉक स्तर पर बने कंट्रोल रूम में लाइव देखा जा सकता है। बीडीओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बिलग्राम ब्लॉक में कुल 19 गोशालाएं पहले संचालित थीं पर शासन के निर्देश के अनुसार जिन गोशालाओं में 50 से कम गोवंश थे उन्हें बंद कर दिया गया है। उनके गोवंश को दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ-साथ सभी संचालित 12 गोशालाओं में 31 डिजिटल और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जो खराब थे उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है।
शुक्रवार को सभी गोशालाओं की समीक्षा भी सीसीटीवी को देखकर की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



