श्रीमद्भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News - कछौना के बाबा कुशीनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए कथा सुनने पहुंचे। कथा वाचक आचार्य श्री सल्दीप कृष्ण भारद्वाज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। पूर्णाहुति के साथ भण्डारा 20 मई को होगा।

कछौना। कस्बे के बाबा कुशीनाथ मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मथुरा वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य श्री सल्दीप कृष्ण भारद्वाज ने कथा की महिमा के साथ ही भगवान की पावन लीलाओं का वर्णन प्रस्तुत किया। भगवान कृष्ण कन्हैया लाल के प्राकट्योत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। नंदनंदन श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का गुणगान करते हुए कथा व्यास ने भक्तों को भगवान के बाल चरित का रसपान कराया। कथा आयोजकों ने बताया आगामी 20 मई को पूर्णाहुति के साथ भण्डारा होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


