एआरटीओ कार्यालय में दलालों से अवैध वसूली का आरोप

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में समाजवादी पार्टी की युवजन सभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय में दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है। नए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का पंजीकरण और फिटनेस के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। 15 दिन में कार्रवाई न होने पर पार्टी अगला कदम उठाएगी।

एआरटीओ कार्यालय में दलालों से अवैध वसूली का आरोप

हरदोई। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एआरटीओ कार्यालय में दलालों के माध्यम से अवैध वसूली का आरोप लगाया। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और कथित अवैध वसूली बंद कराने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि एआरटीओ कार्यालय में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, नए वाहनों का पंजीकरण कराने और पुराने वाहनों की फिटनेस के नाम पर दलालों के माध्यम से लोगों से रुपये लिए जा रहे हैं। आरोप है कि रुपये न देने पर कागजों में कमी निकालकर आवेदकों के काम में अवरोध किया जाता है।

चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में कथित अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो पार्टी अगला कदम उठाएगी। ज्ञापन देने वालों में व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव पंकज यादव, हारुफा अली, आशीष वर्मा, अनुराग यादव, यतेंद्र मोहन, पुष्पेंद्र वर्मा, साजन, विपिन वर्मा, अतुल राज वर्मा, अभिषेक यादव, विद्यासागर, अनूप कुमार, कन्हैयालाल कुशवाहा, सर्वेंद्र यादव, मदन यादव, जितेंद्र सिंह, अभिषेक, रामलखन कुशवाहा रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsएआरटीओ कार्यालय में दलालों से अवैध वसूली का आरोप