
सीमा विस्तार की मांग फिर बनी चर्चा का विषय
संक्षेप: Hardoi News - हरदोई के मोहल्लों के लोग पालिका की सीमा विस्तार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे विकास कार्य तेजी से होंगे। पंचायत चुनाव में परिसीमन की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। पिछले 13 सालों से सीमा विस्तार की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के आसपास बसे मोहल्लों के लोग पालिका की सीमा में शामिल होने की मांग फिर उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि सीमा विस्तार होने पर ही उनके घरों के आसपास तेजी से विकास कार्य हो सकेंगे। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अगला पंचायत चुनाव में फिर प्रधान चुने जाएंगे या परिसीमन होगा ? बीते वर्षों जब सीमा विस्तार का मामला सामने आया तो शहर से सटी ग्राम पंचायतों के प्रधानों व प्रधानी का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। इससे परिसीमन की प्रक्रिया सुस्त पड़ गई।

लंबी मशक्कत के बाद पालिका प्रशासन ने 1620 आपत्तियों का निस्णारण करके फाइल शासन को भेजी। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार यदि परिसीमन होता है तो नगर पालिका की सीमा 11 वर्ग किलोमीटर और बढ़ जाएगी। करीब 10 गांवों को जोड़े जाने के बाद यहां 35 वार्ड हो जाएंगे। अभी 25 वार्ड हैं। निकाय में मतदाताओं की संख्या भी बढ़कर करीब दो लाख हो जाएगी। अभी तक यहां नगर पालिका में लगभग 1.26 लाख मतदाता है। सीमा विस्तार होने से गांवों का अनुमानित क्षेत्रफल 5146.917 हेक्टेयर नगर पालिका के दायरे में आ जाएगा। शिक्षक श्यामजी गुप्ता, शैशव त्रिपाठी कहते हैं कि आजादनगर, प्रगतिनगर, आशानगर, कन्हईपुरवा, रद्धेपुरवा समेत दर्जनों मोहल्लों के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। पंचायत चुनाव परिसीमन करने के बाद कराया जाए। चेयरमैन सुखसागर मिश्रा का कहना है कि स्थानीय स्तर से सीमा विस्तार का प्रस्ताव जा चुका है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने का इन्तजार हो रहा है। नगर पालिका परिषद की सीमा 09 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर करीब 20 वर्ग किलोमीटर हो जाएगी। 13 साल बाद भी हो रहा इन्तजार पालिका सीमा विस्तार के लिए कागजों पर 13 साल पहले प्रक्रिया शुरू हुई थी। शासन की ओर से इसके लिए कई मानक भी तय किए गए हैं। इन्हें पूरा करने का दावा जिम्मेदार कर रहे हैं। प्रस्ताव में ये गांव लिए गए हैं बेहटाचांद, धियर महोलिया, रामनगर, नानकगंज, बहलोली, हरदोई देहात, कोर्रिया, अंनेगबेहटा, महोलिया शिवपार (पूरी ग्राम पंचायत) और नघेटा (पूरी ग्राम पंचायत) वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी हरदोई शहर की कुल जनसंख्या : 1,26,851 66,352 पुरुष 60,499 महिला --- प्रधान चाहते हैं कि न हो परिसीमन शहर के आसपास की सीमा फिलहाल ग्राम पंचायत के दायरे में है। यहां प्रधान चुने गए हैं जो सक्रियता से सियासत कर रहे हैं। बताते हैं कि प्रधान नहीं चाहते हैं कि परिसीमन हो। उनके विरोध के चलते ही कई बार प्रक्रिया टल चुकी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




