ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईहैंडपंप खराब होने से पानी का संकट गहराया

हैंडपंप खराब होने से पानी का संकट गहराया

एक तरफ सरकार जहां लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने पर जोर दे रही है। वहीं, भरखनी विकास खंड क्षेत्र के कई लोगों के सामने सरकारी हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। भरखनी ब्लॉक तहत...

हैंडपंप खराब होने से पानी का संकट गहराया
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSat, 13 Jul 2019 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

एक तरफ सरकार जहां लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने पर जोर दे रही है। वहीं, भरखनी विकास खंड क्षेत्र के कई लोगों के सामने सरकारी हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। भरखनी ब्लॉक तहत अनंगपुर गांव में लगा सरकारी हैंडपंप लगभग आठ महीनों से खराब पड़ा है। उमस भरी इस गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीण बबलू कहते हैं कि विभाग के लोग इस खराब पड़े सरकारी हैंडपंप को ठीक नहीं करा रहे हैं। कई बार शिकायत भी की गई। खंड विकास अधिकारी आश्वासन की घुट्टी पिलाकर टरका दे रहे हैं। इस हैंडपंप के पास गौरी शिक्षा निकेतन स्कूल है, इससे परेशान सैकड़ों हजार छात्र व अध्यापक साधारण हैंडपम्प का प्रदूषित जल पीने को मजबूर हैं।

खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि मिस्त्री न मिलने से हैंडपंप नहीं सही पा रहा है। इसे जल्द सही कर दिया जाएगा।

-,

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें