
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi News - कर्ज से परेशान 45 वर्षीय कमलेश ने सोमवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। कमलेश खेतीबाड़ी करता था और उधारी के कर्ज के कारण मानसिक तनाव में...
बेहंदर। कर्ज से परेशान एक युवक ने सोमवार देर रात कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा पर तब तक वह दम तोड़ चुका था। कासिमपुर थानाक्षेत्र के मेढौवा गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश खेतीबाड़ी करता था। सोमवार की देर रात घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे कासिमपुर एसओ अखिलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक कमलेश कुछ लोगों से उधारी के तौर पर कर्ज ले रखा था, जिसकी अदायगी को लेकर वह काफी परेशान रहता था।

उसका एक बेटा चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी का काम करता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




