प्राइवेट बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
हरदोई में बुधवार शाम प्राइवेट बस की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। यह हादसा पॉलिटेक्निक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक मौके से फरार हो गया।

हरदोई। हरदोई-बावन रोड पर बुधवार शाम प्राइवेट बस की टक्कर लगने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे पॉलिटेक्निक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 50 वर्षीय अधेड़ साइकिल से सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


