ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईचचेरे भाइयों ने किशोर पर बोला जानलेवा हमला

चचेरे भाइयों ने किशोर पर बोला जानलेवा हमला

शनिवार की रात में डीजे पर गाना बजवाने को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद हो गया। इस पर चचेरे भाइयों ने किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की...

चचेरे भाइयों ने किशोर पर बोला जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSun, 10 Sep 2017 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की रात में डीजे पर गाना बजवाने को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद हो गया। इस पर चचेरे भाइयों ने किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। पचदेवरा थाना के मेकूपुर निवासी साकिर के 17 वर्षीय पुत्र इस्लाम को साबिर के पुत्र सगीर उर्फ सोनू नसीब व नसीब में शनिवार की रात में धारदार हथियार से हमला बोल कर घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम को सगीर की बरीक्षा थी। उसी में डीजे बज रहा था। डीजे पर गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें