ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईन्यायालय परिसर युवक की काटी जेब

न्यायालय परिसर युवक की काटी जेब

बुधवार को एक युवक पेशी पर तारीक लेने कोर्ट आया था। जहां पर एक जेबकतरा ने जेब काट ली। पास से हजारो की नगदी निकाल ली। घटना की सूचना सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था की...

न्यायालय परिसर युवक की काटी जेब
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईFri, 15 Dec 2017 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को एक युवक पेशी पर तारीक लेने कोर्ट आया था। जहां पर एक जेबकतरा ने जेब काट ली। पास से हजारो की नगदी निकाल ली। घटना की सूचना सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था की पेाल खोल दी है।

टड़ियावां थाना के भड़ायल निवासी राजकुमार सिंह पुत्र हरदेव सिंह गुरुवार को कोर्ट में पेशी लगी थी। जिसकी तारीक लेने आए थे। वही गाड़ी की किस्त जमा करनी थी इसलिए नगदी भी लेकर आए थे। न्यालाय परिसर में राजकुमार कोर्ट जा रहे थे तभी एक जेबकतरा ने उनकी जेब काट दी। जिसमें पड़े 16हजार 730रुए निकालकर मौके से फरार हो गया। यह देखकर राजकुमार सन्न रह गए। जेबकतरा न्यायालय परिसर में पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इस वारदात से न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें