हरदोई में कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

हरदोई में कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Hardoi News - महिला श्यामा कुमारी ने सात लोगों के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाया है। 12 मई 2025 को गांव में विवाद के दौरान प्रमोद ने आग लगाई थी, जिससे घरेलू सामान जल गया। शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Nov 10, 2025 04:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

आग लगाने का आरोप लगाकर महिला ने एक ही परिवार के सात लोगों पर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सेमरझाला निवासी श्यामा कुमारी पत्नी गिरीश ने कोर्ट को बताया कि 12 मई 2025 को गांव निवासी प्रमोद ने अपनी पत्नी मनोरमा, भाई विपिन, पुत्री प्रांशी व परिवार के वेदराम, वीरपाल, जगराम के साथ आकर नाली बंद कर रहे थे। विरोध पर सभी हाथापाई करते हुए गाली गलौज करने लगे। पड़ोस के लोगों के समझाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसकी शिकायत थाने पर करने से विपक्षी नाराज हो गए। श्यामा कुमारी ने आरोप लगाते हुए न्यायालय में बताया की रंजिश मानते हुए प्रमोद ने बीड़ी जलाकर गोड़ा में पड़े छप्पर पर फेंक दी। आग लगने से छप्पर के नीचे रखा दस हजार रुपये का भूसा, गेंहू, कपड़े आदि घरेलू सामान जल गया। छप्पर के पड़ोस में रखा बठिया, आम, अमरूद व सहतूत का पेड़ भी जल गया। गांव के लोगों के सहयोग से जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। 20 अगस्त 2025 को जन सुनवाई के माध्यम से थाना पाली पर प्रार्थना पत्र भेजा था। फिर दो सितंबर 2025 को एसपी को डाक द्वारा प्रार्थना पत्र भेजा। लेकिन कोई कार्रवाई नही होने पर विवश होकर कोर्ट की शरण ली है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।