शिक्षकों के समायोजन में मनमानी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में बेसिक शिक्षा विभाग ने 319 शिक्षकों का समायोजन किया है, जिसे जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मनमानी बताया है। बीएसए ने इसे नियमानुसार बताया है, लेकिन शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण न करने की सलाह दी है। शिकायत पत्र दिया गया है और सुधार की मांग की गई है।

शिक्षकों के समायोजन में मनमानी का आरोप

हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग ने 319 शिक्षकों का हाल ही में समायोजन किया है। इस पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मनमानी के आरोप लगाए हैं। वहीं, बीएसए ने दावा किया है कि समायोजन प्रक्रिया नियमानुसार हुई है। यदि किन्हींकारणोंवश कोई त्रुटि मिली तो सुधार कराया जाएगा। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी का कहना है कि हाल ही में जो समायोजन किया गया है उसमें भारी कमियां हैं। शिक्षकों को इससे काफी परेशानी होगी। इसलिए शिक्षकों से कहा गया है कि मनमाने तरीके से किए गए समायोजन पर वह कार्यभार ग्रहण न करें। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र दे दिया गया है।

जांच कराकर सुधार कराने की मांग की गई है। यदि सुनवाई न हुई तो हर स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। वहीं बीएसए डा. अजित सिंह का कहना है कि समायोजन पूरी पारदर्शिता से किए गए हैं। जन्मतिथि की समानता की वजह से कुछ जगह खामी सामने आई। इस पर दो-तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब आने का इन्तजार है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी समायोजन में कोई समस्या मिलेगी तो नियमानुसार निस्तारण करेंगे। बीएसए ने बताया कि सभी 19 बीईओ को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि तत्कालबताएं कि उनके ब्लाक में कितने समायोजित शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।