आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। हरपालपुर कस्बे में मंगलवार को भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव

आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल

हरदोई, संवाददाता। हरपालपुर कस्बे में मंगलवार को भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।बताया जा रहा है कि कस्बे के आंबेडकर नगर में आयोजित जयंती कार्यक्रम के दौरान मंच पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध के चित्रों के सामने बार बालाओं द्वारा अश्लील गानों पर डांस किया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आयोजकों का कहना है कि जयंती का कार्यक्रम दिन में सम्पन्न हुआ था, जबकि शाम को उसी मंच पर एक बेटी के जन्मदिन के अवसर पर डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मामले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराकर कार्यक्रम रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम डीजे कार्यक्रम चल रहा था, जिसे बंद करा दिया गया। वायरल वीडियो की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।