Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsContractor Accuses Two Men of Stealing 50 000 After Getting Drunk at a Feast in Hardoi
ठेकेदार को नशे में करके निकाले 50 हजार रुपये

ठेकेदार को नशे में करके निकाले 50 हजार रुपये

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई जिले में ठेकेदार बलवीर ने दो लोगों पर शराब पिलाकर नशे में हो जाने पर उसकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना 18 नवंबर 2025 को हुई जब बलवीर को दावत पर बुलाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tue, 25 Nov 2025 09:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र में ठेकेदार को दावत पर बुलाकर शराब पिलाने और नशे में हो जाने पर जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लेने का आरोप दो लोगों पर लगा है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी बलवीर ने रविवार को दी तहरीर में बताया कि वह भठ्ठा पर ईंट पथाई का ठेकेदार है। 18 नवम्बर 2025 की शाम को निजामपुर गांव में लेबर ढूढ़ने गया था। मजदूरों ने दूसरे दिन आने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर वह लौट आया। पाली के रामलीला चौराहे के पास रात नौ बजे के आसपास जान पहचान के मोहल्ला सरांय सैफ निवासी इंद्रपाल कश्यप व राजीव यादव मिल गए। ठेकेदार ने बताया कि उक्त लोग खाना खिलाने की बात कहकर अपने घर ले गए। दावत के दौरान शराब पिलाई। फिर नशे में होने पर घर से निकाल दिया। होश आने पर जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब मिले। ठेकेदार ने इंद्रपाल और राजीव पर रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया अभियोग दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।