प्रिंट रेट से अधिक पर बिक रहा पान मसाला, जांच की मांग

Feb 25, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - मल्लावां में उपभोक्ता पान मसाला की कीमतों से नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है, क्योंकि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पाउच पर अंकित मूल्य से अधिक लिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण उन्हें अधिक कीमत लेनी पड़ रही है।

प्रिंट रेट से अधिक पर बिक रहा पान मसाला, जांच की मांग

मल्लावां। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में पान मसाला निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचे जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पान मसाला उपभोक्ता अनुराग, अशोक, छोटू और अनिल कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अंकित मूल्य से अधिक बिक्री करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों के अनुसार पांच रुपये मूल्य पाउच पर दर्ज है, लेकिन सात रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं दस रुपये में मिलने वाला मसाला, जो पहले चार पाउच में मिलता था, अब तीन पाउच में दिया जा रहा है।

छोटे व्यापारियों का कहना है कि उन्हें कमला पसंद का एक पैकेट 250 रुपये में मिल रहा है, जबकि उस पर प्रति पाउच पांच रुपये अंकित है। ऐसे में खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण वे अधिक दाम लेने को मजबूर हैं। हालांकि उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब पैकेट पर मूल्य निर्धारित है तो उससे अधिक कीमत क्यों वसूली जा रही है। कुछ थोक व्यापारी स्टॉक रोककर कृत्रिम किल्लत पैदा कर रहे हैं और मौके का फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।