अन्नपूर्णा भवन अधूरे, जल्द पूरे करने के निर्देश

Mar 09, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई और 19 विकास खंडों की 131 ग्राम पंचायतों में प्रगति की कमी पर चेतावनी दी। 23 भवन पूर्ण, 11 निर्माणाधीन हैं, जबकि 11 भवनों का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्नपूर्णा भवन अधूरे, जल्द पूरे करने के निर्देश

हरदोई। जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति ठीक नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में 19 विकास खंडों की 131 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण की अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। कार्य शुरू न करने वाले जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह ने बताया 23 भवन पूर्ण हो चुके हैं, 11 निर्माणाधीन, नौ छत स्तर तथा तीन भवन प्लिंथ स्तर तक पाए गए। कुल 72 भवन अन्य प्रगति स्तर पर दर्ज किए गए, जबकि 11 भवनों का निर्माण अलग अलग कारणों से अभी प्रारंभ नहीं हो सका है।

बताया मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया अन्नपूर्णा भवन बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई, पोषण और अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। इसलिए जहां भी कार्य लंबित है, वहां तेजी से निर्माण पूरा करवाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।